Home About Us Services ↳ Canada PR Visa (Permanent Residency) ↳ Work Permit Canada ↳ LMIA — Labour Market Impact Assessment ↳ Spouse & Family Sponsorship Visa ↳ Student Visa Canada ↳ Visitor Visa ↳ Business Visa Provinces ↳ 🏙️ Ontario ↳ 🏔️ British Columbia ↳ 🌾 Alberta ↳ 🌻 Saskatchewan ↳ 🌊 Manitoba ↳ ⚓ Nova Scotia ↳ 🍁 New Brunswick ↳ 🦞 Prince Edward Island ↳ 🐟 Newfoundland & Labrador ↳ 🌊 Atlantic Immigration Program Healthcare Blog FAQ Careers Canada Contact

भोजन गाइड संक्षिप्त विवरण

Figure 1. Version textuel suit dessous

भोजन गाइड संक्षिप्त विवरण - विषय विवरण

कैनेडा की भोजन गाइड

अच्छा खाओ, अच्छा जीयो।

भोजन गाइड संक्षिप्त विवरण में दो मुख्य चित्र हैं। पहले चित्र में एक गिलास पानी और भोजन रखी प्लेट दिखाई देती है।

यह कथन सब से ऊपर दिखाई देता है:

हर दिन कई तरह के स्वस्थ भोजन खाएं।

प्लेट के चारों ओर चार संदेश हैं। वो हैं:

  • खूब सारी सब्जियां और फल खाएं
  • साबुत अनाज वाले खाद्य पदार्थ चुनें
  • प्रोटीनयुक्त भोजन खाएं
  • पानी को अपनी पसंद का पेय बनाएं

प्लेट के आधे हिस्से में सब्जियां और फल (ब्रोकली, गाजर, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, हरी और पीली बेलपैपर, सेब, लाल गोभी, पालक, टमाटर, आलू, स्क्वैश और हरे मटर) हैं। प्लेट के एक चौथाई हिस्से में प्रोटीन खाद्य पदार्थ (बिना चर्बी का मांस, चिकन, विभिन्न प्रकार के नट और बीज, दाल, अंडे, टोफू, योगर्ट, मछली, सेम) हैं। प्लेट के शेष एक चौथाई हिस्से में साबुत अनाज वाले खाद्य पदार्थ (पूरे अनाज की रोटी, पूरे अनाज का पास्ता, वाइलड चावल, लाल किनवा, ब्राउन राइस) हैं।

दूसरे चित्र में सात बक्से है, प्रत्येक में एक संदेश और चित्र है।

यह कथन सबसे ऊपर दिखाई देता है:

सेहतमंद खाना आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से कहीं अधिक है।

पहला बक्सा कहता है, अपनी खाने की आदतों के प्रति सचेत रहें।

यह चित्र दो वयस्कों को एक साथ नाश्ता करते हुए दिखाता है।

दूसरा बक्सा कहता है, खाना अधिक बार पकाएं।

यह चित्र एक वयस्क और बच्चे को एक साथ खाना बनाते हुए दिखाता है।

तीसरा बक्सा कहता है, अपने भोजन का आनंद लें।

यह चित्र भोजन का एक कटोरा दिखाता है।

चौथा बक्सा कहता है, दूसरों के साथ भोजन करें।

यह चित्र लोगों के एक समूह को इकट्ठे भोजन करते हुये दिखाता है।

पांचवां बक्सा कहता है, भोजन लेबल का इस्तेमाल करें।

यह चित्र एक व्यक्ति को हाथों में भोजन के दो डिब्बे पकड़े हुये दिखाता है। डिब्बे पर पोषण संबंधी तथ्यों को दिखाया गया है।

छठा बक्सा कहता है, अधिक सोडियम, शक्कर या संतृप्त वसा वाले खाद्य पदार्थों को सीमित करें।

यह चित्र अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ जैसे कि बेक किया हुआ सामान, पिज्जा, सॉफ्ट ड्रिंक, चॉकलेट और एक हॉट डॉग दिखाता है।

सातवां बक्सा कहता है, खाद्य विज्ञापनों के बारे में जागरूक रहें।

यह चित्र दिखाता है कि एक व्यक्ति सेलफोन और कंप्यूटर स्क्रीन पर एक खाद्य विज्ञापन देख रहा है।

Détails de la page

2020-01-22

Quick Enquiry

We usually reply within a few hours
By submitting you agree to be contacted about your enquiry.
Call us Chat on WhatsApp
M

Migova AI Assistant

Online now
Hi 👋 I'm the Migova AI assistant, powered by OpenAI. Ask me about PR, study visas, work permits, LMIA, family sponsorship, provinces, or healthcare immigration to Canada.
Canada PR
Study Visa
LMIA / Work Permit